DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर नगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान में सभी की रही सहभागिता

गुरूर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत 19 एवं 20 सितंबर को 9 बजे, से वार्ड कं 04 बस स्टैण्ड में संपूर्ण स्वच्छता श्रमदान तहत् शहर के तीर्थ स्थलो, पर्यटन स्थल, मुख्य चौक-चौराहो-सड़को, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नागरीक सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जन-प्रतिनिधियो, गणमान्य नागरिकों, स्वच्छताग्रहियों, एवं स्वसहायता समूह की सहभागिता से शासकीय अधशासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता श्रमदान किया गया। नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता लक्षित इकाई में श्रमदान, सीटीयू सफाई अभियान तहत् शहर के समस्त चिन्हांकित स्वच्छता लक्षित इकाइयों पर स्वच्छता अभियान, अयोजन कर, स्वच्छता संदेश, स्थानीय कलाकृति, सौंर्दयीकरण स्वच्छता लक्षित इकाई क्षेत्रों मे ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से दो कूड़ेदानों के उपयोग किये जाने तथा प्लास्टिक प्रदुषण मुक्त किये जाने हेतु संदेश प्रसारित किया। उक्त आयोजन में न.पं. अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, न.पं. उपाध्यक्ष श्रीमति कुन्ती ताम्रज सिन्हा, श्रीमति अनुसुईया ध्रुव, श्री गिरधर लाल ठाकुर, श्रीमति बिन्दा यादव श्रीमति मधु जगदल्ले श्री नारायण रामटेके, एवं वरिष्ठ नागरीकगण श्री भागवत यादव श्री टक्कु लोहले महिला स्व सहायता समूह, नगर पंचायत के अधिकारी / कर्मचारीगण उक्त कार्यकम में उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page