DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी (द) की बालिकाओं को मिली साइकिल

गुण्डरदेही। शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल देवरी (द), विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद में शासन द्वारा निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की लाभार्थी बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। इस दौरान शाला परिवार द्वारा आमंत्रित अतिथिगण शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष गविंद्रनाथ साहू , ग्राम पंचायत देवरी (द) की जनपद सदस्य श्रीमती नेम बाई अटलखाम , ग्राम पंचायत देवरी (द) की सरपंच श्रीमती दीपिका ठाकुर, भा.ज.पा.उपाध्यक्ष जिला बालोद पवन सोनबरसा एवं अन्य सदस्यगण इंद्र कुमार बनपेला , श्रीमती अंजली साहू , नीलकंठ निर्मलकर, मनहरण साहू , रूपेंद्र साहू , हरिश साहू, बृजेश सोनी के आतिथ्य में साइकिल वितरित की गई। आमंत्रित अतिथियों का प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सीमा वर्मा शासकीय हाई स्कूल देवरी (द) ने आभार जताया।

You cannot copy content of this page