DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

गुण्डरदेही। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, गुण्डरदेही के सहयोग से महिला स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सरिता निषाद ने महिलाओं की माहवारी सहित स्वास्थ्य के अन्य विषयों पर व्याख्यान एवं वीडियो के माध्यम से जागरूक किया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य तथा रक्त परिक्षण का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों छात्राओं का सिकलिंग, हीमोग्लोबिन का स्तर, रक्त समूह तथा बल्ड प्रेशर का जांच कर उचित सलाह दिया गया। सेवा पखवाड़ा का आयोजन महाविद्यालय में दिनांक 17.09.2025 से स्वच्छता शपथ, स्वच्छता अभियान एवं रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किए जाने के साथ आरंभ हुआ था। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंदना बोस ने बताया कि सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं एवं समाज में स्वास्थ्य, सेवा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। सभी कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.के.डी.चावलेे ,श्री डी.एस.सहारे, श्री आर.पी.निषाद, डॉ. आशीष कुमार भुई, श्रीमती ऋतु सोरी तथा समस्त अतिथि व्याख्याताओं की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page