DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सर्वाइकल स्पाइन की समस्या से जूझ रहे पत्रकार दीपक यादव की सर्व महिला कमांडो ने की मदद

स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई प्रार्थना

बालोद। गुण्डरदेही में महिला कमांडो की जिला स्तरीय मासिक बैठक के दौरान जगन्नाथपुर के पत्रकार दीपक यादव को सर्व महिला कमांडो की ओर से इलाज हेतु सहायता राशि दी गई। इस दौरान कमांडो द्वारा उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि दवा के साथ-साथ दुआ भी काम आती है इसलिए सभी कमांडो घर जाकर भाई दीपक यादव के लिए दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की कामना करेंगे। जब नागपुर में सर्वाइकल स्पाइन के ऑपरेशन के लिए भर्ती थे तो इस दौरान सर्व महिला कमांडो द्वारा आपस में चंदा करके उनके इलाज में मदद हेतु स्वेच्छा से राशि जुटाई गई थी। इस राशि को दीपक यादव के अस्पताल से आने के बाद उनकी दवाइयां आदि खर्च में मदद के उद्देश्य से आमंत्रित कर भेंट किया गया। इस पर दीपक यादव ने सर्व महिला कमांडो और पद्मश्री शमशाद बेगम का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कमांडो को अपने स्वास्थ्य परेशानी के बारे में जानकारी दी कि कैसे वे सर्वाइकल स्पाइन की समस्या के शिकार हुए हैं और लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और दुआओं से वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। वर्तमान में नागपुर के न्यूरोन अस्पताल में ही उनका इलाज जारी है। दवाइयां चल रही है। हर महीने उन्हें चेकअप के लिए नागपुर जाना पड़ता है। अगर समय पर ऑपरेशन नहीं हुआ होता तो आगामी कुछ महीनो के भीतर उनके शरीर का आधा हिस्सा कभी भी लकवा का शिकार हो सकता था। अभी भी ऑपरेशन के बाद उन्हें दर्द से पूरी राहत नहीं मिली है। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि रीढ़ की हड्डियों के बीच डिस्क के डैमेज होने के कारण बाएं हाथ की ओर जाने वाली नसें काफी लंबे समय से दबी हुई थी। जो ऑपरेशन के तत्काल बाद ठीक नहीं होती है बल्कि धीरे-धीरे वह सामान्य अवस्था में आती है। इसलिए ऑपरेशन के बाद भी उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा। तब तक उन्हें नियमित दवाई लेने और निर्धारित 10 प्रकार के व्यायाम करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।

You cannot copy content of this page