DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सी-मार्ट, नगर पालिका परिषद बालोद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद के 15 प्रभारी, पदाधिकारी एवं स्काउट्स-गाइड्स सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में स्काउट्स-गाइड्स, युवाओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला आयुक्त योगदास साहू, जिला आयुक्त गाइड दुर्गेश नंदिनी यादव, जिला सचिव श्री के एल गजेन्द्र, जिला संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल,जिला संगठन आयुक्त स्काउट नेम सिंह साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर एवं जिला मीडिया प्रभारी मिलन सिन्हा , बालोद विकास खंड सचिव रूपेन्द्र सिंहा, श्री वाई पी गांगुली,श्रीमती कमला वर्मा,श्रीमती योगिता राजपूत, श्रीमती तुलसी डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे और शिविर संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संदेश को समर्पित है। उन्होंने स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा किए गए सहयोग, व्यवस्था एवं जनजागरूकता के प्रयासों की सराहना की। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद ने सभी सहयोगी चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं नगर पालिका बालोद के अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

You cannot copy content of this page