
गुरूर। जिले के सबसे बड़े गांव अरमरीकला में आजाद क्रीड़ा मंडल द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था। जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से कुल 40 टीमों ने भाग लिया। समापन के मुख्य अतिथि नरेश साहू सभापति जनपद पंचायत गुरुर थे। अध्यक्षता सरपंच घनेद्र साहू ने की। विशिष्ठ अतिथि भूपेंद्र साहू , भागी राम साहू , चेतन गंगबेर , महेश गंगबेर एवं समस्त पंचगण उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पुरस्कार मस्तूरी (बिलासपुर )की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया ,तो द्वितीय पुरस्कार मचांदुर ( दुर्ग) , तृतीय पुरस्कार बासीन ( गुरुर), चतुर्थ पुरस्कार कंवर ( बालोद) की टीम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नरेश साहू ने कहा हमारे ग्राम के छोटे छोटे युवा साथियों का बहुत ही सराहनीय प्रयास है। निश्चित ही इस प्रकार के आयोजनों से गांव में एकता की भावना, संगठन बना रहता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। आप हर साल आयोजन कराओ मेरा सहयोग मिलता रहेगा। सरपंच घनेद्र साहू ने कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते है । वहीं मैच में कमेंट्री बिट्टू बनपेला, पेमन साहू, जागृत साहू ने अपने बातों से दर्शकों को बांधे रखा। आयोजन में भिनेश साहू, रूपेश साहू, प्रीत पटेल, टेकराम पटेल, खेमलाल साहू, लोकेंद्र साहू, तेजेश पटेल, राजा साहू, जागृत साहू,चंद्रहास सिन्हा,राहुल, ताराचंद पटेल, खोमेश पटेल, बंटी यादव, पप्पू पटेल, शेखर साहू, बबलू ठाकुर सहित समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
