DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत गुरुर में मनाया गया आवास दिवस

गुरूर। भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएमएवाई-यू 2.0 अंगीकार 2025 अभियांन अंतर्गत 17 सितम्बर 2025 को आवास दिवस के रूप में मनाया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छोत्सव स्वच्छ एवं हरित उत्सव का थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वच्छता रथ को आमनागरिकों में जनजागरूकता हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आगामी दिवसों में स्वच्छता लक्षित इकाई का रूपांतरण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, उत्सवों को स्वच्छ और हरित बनाना, सफाई मित्रो का सुरक्षा शिविर एवं प्रत्येक वार्डों में सफाई अभियान का आयोजन किया जाना है। साथ ही रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं स्वच्छता शपथ लिया गया। उक्त आयोजन में न.पं. अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, न.पं. उपाध्यक्ष कुन्ती ताम्रज सिन्हा, राकेश दीवान, श्रीमति चन्द्रलता साहू, श्रीमति कमलेश बाई ओझा, अनाराम यादव, गिरधर लाल ठाकुर, श्रीमति मधु जगदल्ले, नारायण रामटेके, एवं भाजपा से आनन्द शर्मा मण्डल अध्यक्ष, नंदकिशोर शर्मा, ऋषि सिन्हा, एवं वरिष्ठ नागरीकगण भागवत यादव , टक्कु लोहले, प्रीतम साहू, अनमोल सिंह बग्गा, द्वारिका साहू, रामेश्वर लावत्रे, श्रीमति खिलेश्वरी साहू , यादराम साहू महिला स्व सहायता समूह, नगर पंचायत के अधिकारी / कर्मचारीगण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page