DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“एक पेड़ महतारी के नाम” : पीएम के जन्मदिन पर वन विभाग ने रोपे पौधे, कृष्ण कुंज की हुई सफाई

गुरूर– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरूर वन विभाग द्वारा पौधरोपन किया गया। साथ ही इस खास मौके पर कृष्ण कुंज की साफ सफाई भी की गई। लगातार वन विभाग द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जहां पूर्व में अलग-अलग वन परिसर में हजारों पौधे विभाग द्वारा रोपे गए हैं, जो आज भी सुरक्षित है तो वहीं वर्तमान में एक पेड़ मां के नाम अभियान की तर्ज पर एक पेड़ महतारी के नाम अभियान भी चलाया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए गुरुर वन परिक्षेत्राधिकारी सीएस भंडारी ने कहा कि वन विभाग छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की तर्ज पर राज्य में “एक पेड़ महतारी के नाम” नामक महाअभियान शुरू किया है. इसका उद्देश्य हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. यह अभियान वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम है. वन विभाग इसके तहत आम, जामुन, पीपल जैसे विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण और वृक्षारोपण कर रहा है, ताकि एक हरा-भरा भविष्य बनाया जा सके। वहीं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी आरपी अवस्थी ने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि माँ का सम्मान अहम है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। बढ़ते वैश्विक तापमान और पर्यावरण की गिरावट को रोकने के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा देना जरूरी है। विभाग के अभिषेक जगताप ने कहा इस अभियान से जहां पर्यावरण के प्रति लोगों में भावनात्मक जुड़ाव और जागरूकता पैदा होती है वहीं माँ की याद में एक स्थायी स्मृति बनती है जिससे न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं बल्कि भविष्य को भी समृद्ध बना सकते हैं ।

वन विभाग की भूमिका

एक पेड़ महतारी के नाम अभियान में वन विभाग विशेष योगदान दे रहा है। महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों और आम नागरिकों को फलदार, छायादार और उपयोगी पौधों (जैसे नीम, पीपल, आम, आंवला) का वितरण किया जा रहा। विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर सघन वृक्षारोपण जारी है। अभियान के महत्व और उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचा रहे। “एक पेड़ महतारी के नाम” अभियान छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है. इस दौरान गुरूर में आयोजित कार्यक्रम में सी. एस. भंडारी वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरुर, आर.पी अवस्थी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गुरुर, अभिषेक जगताप,श्यामलाल डड़सेना सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बडभूम, हरिचंद हिड़को सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कोचवही, उमेंद्र राम साहू सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पुरूर, उषा मांडवी, सभी वनरक्षक मोती ठाकुर, पुरुषोत्तम सोनी, मुरली राम बधाई, अश्वन कुजाम ,यशवंत साहू ,संतोषी तारम ,बसंती नेताम,शशिकांत सोनबोर, योगेश साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page