DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका वंदना ने करवाया अपने जन्मदिन पर 150 बच्चों को न्योता भोज

बालोद। मिडिल स्कूल बघमरा में पदस्थ विज्ञान शिक्षिका द्वारा अपने जन्मदिन पर प्राइमरी और मिडिल दोनों स्कूल के करीब 150 बच्चों को न्योता भोज कराया गया। इस दौरान भोज में बच्चों को खीर, पूड़ी, छोले की सब्जी, गुलाब जामुन की मिठाई परोसी गई। शिक्षक गणों की उपस्थिति में स्वयं शिक्षिका वंदना भूआर्य के द्वारा सभी बच्चों को सस्नेह न्योता भोज परोसा गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधानपाठक श्रीमती कांति रामटेके , टीआर सोनकर, शिक्षक के.बघेल, आरएल साहू ,मनीष वैदे,श्रद्धा रानी धाकड़, शीतला योगी, प्रीति राजपूत, स्वीपर भीखम साहू, दीनबंधु साहू आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page