DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा नेमसिंह साहू को मिला आचार्य विभूति अलंकरण सम्मान 2025

बालोद – शकुंतला फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में आत्मानन्द बालोद के व्याख्याता नेमसिंह साहू को राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयनित होने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, निस्वार्थ सेवा, समर्पण, करुणा एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु आचार्य विभूति अलंकरण सम्मान 2025 दिया है। शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा विगत दिनों आचार्य विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन स्थान बापू की कुटिया कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में किया गया । जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शकुंतला फाउंडेशन जो कि एक बहुत ही प्रसिद्ध संस्था है, यह समाज सेवा की क्षेत्र में विभिन्न कार्य कर रही है। इस संस्था की संस्थापिका स्मिता सिंह है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा पलटा पूर्व कुलपति व शिक्षाविद, विशेष अतिथि मुकेश शाह , शुभा शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी व कवियत्री, कविता कुंभज जी पारस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट थे। शकुंतला फाउंडेशन रायपुर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के उद्देश्य को लेकर समाज सेवा और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। नेमसिंह साहू को सम्मानित किए जाने पर स्काउट्स गाइड्स जिला बालोद के जिला मुख्य आयुक्त जनसेवक श्री राकेश यादव , जिला शिक्षा अधिकारी बालोद वाई डी साहू , शाला के प्राचार्य अरुण कुमार साहू , डीपी कोसरे जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा,जिला सचिव केएल गजेन्द्र, डीओसी प्रेमलता चंद्राकर , जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों, वाईपी गांगुली, विवेक धुर्वे, पीताम्बर पोयम,तोमेश साहू , पार्थ साहू उषा साहू , मिथिला सिंघारे, सतीश साहू हर्षू नेताम, डोमेंद्र भास्कर, खिलेंद्र साहू, हरिप्रिया पटेल, गिरीश गजेन्द्र, खिलेश्वरी साहू, मुस्कान साहू,सभी इष्टमित्रो , छात्रों के साथ जुड़े हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है।

You cannot copy content of this page