
पुरुर – 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस रहा, इस अवसर से लेकर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। इस सेवा पखवाड़ा की शुरुआत 17-9-2025 बुधवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलदेव साहू के नेतृत्व में ग्राम पुरूर के थाना परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षा रोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ , तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरूर में मरीजों को फल वितरण किया गया जिसमें पुलिस थाना पुरूर के ASI भुजबल साहू मिर्रिटोला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह सोरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश कुमार सोनबरसा, तेजराम साहू , गोरखनाथ नेताम, कमलकिशोर सिन्हा (सहायक चिकित्सा अधिकारी पुरूर), कीर्ति ठाकुर (ANM), एवं अन्य कर्मचारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

