शासकीय प्राथमिक शाला बड़गाँव मे स्वच्छता शपथ दिलाया गया



बालोद– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर राकेश यादव के द्वारा समस्त विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपील किया गया कि स्वच्छ भारत निर्माण में सभी सक्रिय भूमिका निभाएं और सफाई को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं.साथ ही कमल कांत साहू द्वारा अपील की गई कि हमें सर्व प्रथम अपने शरीर की अपने घर की जहाँ आप पढ़ाई करते है उस विद्यालय की सफाई शाला परिसर की सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए फिर अच्छे नागरिक के रूप मे अपने मोहल्ले ग्राम की सफाई सामुदायिक सहभागिता से करनी चाहिए। इससे हमारा ग्राम स्वच्छ ग्राम बन सकता है। टिकेंद्र रामटेके ने अपना विचार रखा सफाई रखने से मौसमी बीमारीयों मे कमी आएगी. इस तरह हम स्वस्थ रह सकते है। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय एवम सभी बच्चों ने संकल्प लिया।

शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव के बच्चो द्वारा ओजोन की प्रतिकात्मक O3 का आकार बनाया गया

कमल कांत साहू द्वारा वर्ल्ड ओजोन डे,पर बच्चो को ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे मे बताया गया। ओजोन परत सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकती है, यह दिन वैश्विक जागरूकता फैलाने और ओज़ोन परत की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए । इस अवसर पर शिक्षक टिकेंद्र रामटेके, राकेश यादव सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page