DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर ई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, देखिए तस्वीरें

बालोद – शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस के अवसर पर सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा ई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मोबाइल एवं कंप्यूटर का प्रयोग कर सूक्ष्मजीवों से संबंधित पोस्टर का निर्माण किया। सुश्री शिखा श्रीवास्तव ,सहायक प्राध्यापक सूक्ष्मजीव विज्ञान ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सूक्ष्मजीवों संबंधी अधिक से अधिक ज्ञान देना एवं उन्हें टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग हेतु प्रेरित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . चंदना बोस ने शिक्षा में तकनीक के प्रयोग संबंधी कार्यों पर बल दिया। भविष्य में तकनीक का प्रयोग शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए करने हेतु प्रेरित किया।

You cannot copy content of this page