DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवा पखवाड़ा 2025 रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 में स्वयंसेवकों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान – मानवता की मिसाल पेश की

अर्जुन्दा:- छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयो रायपुर के पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान. श्री विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़, अध्यक्षता मान. श्री टंकराम वर्मा जी मंत्री उच्च शिक्षा विभाग एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन सारस्वत अतिथि के रूप में मान. बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद, रायपुर, मान. गुरु खुशवंत साहेब मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास, छत्तीसगढ़ शासन, मान. राजेश मूणत जी विधायक, रायपुर पश्चिम, डॉ. नीता बाजपेयी राज्य एनएसएस अधिकारी, छ.ग. शासन, उच्च शिक्षा विभाग,प्रो. अम्बर व्यास कुल सचिव पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं समस्त कार्यक्रम अधिकारी रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे‌। शहीद दुर्वासा निषाद शास. महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया, यह दुर्घटना पीड़ितों एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक वैभव देशमुख, सूरज कुमार, तथा बालोद रेड क्रॉस मे सुदर्शन साहू, रूद्रप्रताप साहू और कुलदीप कुमार नें रक्तदान किया। प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता नें कहा की हमारे स्वयंसेवकों ने यह साबित कर दिया है कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। उनके इस योगदान से न केवल ज़िंदगियाँ बचेंगी, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा।”कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर टंडन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुमार नें रक्तदाताओं को शुभकामनायें दिया।

You cannot copy content of this page