DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न

बालोद। 23 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप टाउनहॉल बालोद में 12 से 14 सितंबर तक हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ की लगभग 20 जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर एवं ऑफिशल शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ में लिफ्टिंग के अध्यक्ष एवं दुर्ग के सांसद विजय बघेल उपस्थित हुए। साथ ही बालोद के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद के कमलेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि बघेल,जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जिला मंत्री सुरेंद्र देशमुख, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद श्रीमती श्यामा यादव के साथ बालोद के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।


इस प्रतियोगिता में 8 बालक एवं 8 बालिका कुल 16 खिलाड़ियों का चयन फरीदाबाद के मोदीनगर में होने वाले राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजनांदगांव जिला की टीम 799 अंक लेकर विजेता रही । वही 783 बना कर रायपुर जिला की टीम उप विजेता रही। वहीं बालक वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर रायपुर की टीम 1657 अंक लेकर विजेता रही। वहीं पर 1292 अंक लेकर रेलवे की टीम उप विजेता रही। इस प्रतियोगिता में बेस्ट वेटलिफ्टर का खिताब बालक वर्ग में दिया गया और बालिका वर्ग में दिया गया। इस प्रतियोगिता में आम आदमी पार्टी के छाया विधायक जसवंत सिंह , गणेश प्रसाद अग्रवाल, हर्षद पटेल, कोमल सिंह ध्रुव , कमलेश गौतम , राजेश तारम ,सनी खान, अभिनव पुरवर और अन्य साथियों ने बच्चों को उत्साहित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। समापन अवसर पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,साहू समाज के उपाध्यक्ष जयंत साहू, अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग के कोच महेंद्र टेकाम, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी आशीष दिल्लीवार, राजनांदगांव जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए जिला वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष आर पी यादव ने अपने संबोधन में अन्य जिलों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ,कोच मैनेजर एवं ऑफिशियल टीम के साथ-साथ फिटनेस वर्ल्ड जिम के सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए आगे इससे भी ज्यादा सुविधा के साथ राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता कराने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया।

You cannot copy content of this page