DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओटेबन्द मण्डल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

बालोद/अंडा। भारतीय जनता पार्टी ओटेबन्द मण्डल सेवा पखवाड़ा की कार्य शाला ग्राम गोरकापार में सम्पन्न हुआ। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित की जानी है। कार्य शाला के मुख्यवक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरूषोतम सिंह चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र प्रसाद यादव थानसिंह मंडावी, चेतन साहू थे। मण्डल अध्यक्ष कुलदीप साहू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की सेवा की सुअवसर है। मुख्य वक्ता लेख राम साहू ने कहा कि सेवा ही सुशासन है। सेवा पखवाड़ा से अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना का साकार स्वरूप होगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर राम चंद्राकर ने 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम की जानकारी दी गई एवं इस कार्यक्रम अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की गई। कार्यशाला का संचालन महामंत्री हेमन्त कुमार साहू एवं आभार व्यक्त महामंत्री तुलेश्वर चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर मण्डल कोषाध्यक्ष कमलेश पाण्डे, मण्डल उपाध्यक्ष कौशल किशोर साहू, प्रमोद पटेल, हेमलता देशलहरा, मण्डल मंत्री लेवन सिंह देशमुख, महेन्द्र सोनकर, भारती देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य लीना देशमुख, पुखराज निर्मलकर, धनेश चन्द्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर, देवेन्द्र यदु, अगेश यादव, जनपद सदस्य संध्या खरे, शक्ति केन्द्र संयोजक भूपेन्द्र निषाद, प्रदीप साहू, योगेश शर्मा, गुलाब देशलहरे, राहुल शर्मा, भूपेंद्र देवांगन, रविन्द्र देशलहरे इंद्रजीत चन्द्राकर, देवेन्द्र सिन्हा, बूथ अध्यक्ष देव कुमार साहू, शीतल चन्द्राकर, कुलेश्वर देवांगन, भीषम साहू, जामवंत साहू डिलेंद्र साहू, कुणाल कुर्रे, मेघास्याम चन्द्राकर,राकेश चंद्राकर व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page