DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ ने पापरा और कोरगुड़ा में किया पौधा रोपण

बालोद– हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संरक्षक नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के 133 वें सप्ताह पर विभिन्न तीन स्थानों पर जैसे भिलाई रिसाली सेक्टर ब्लाक 31/2 के सामने गार्डन , बालोद जिले के ग्राम पंचायत पापरा और ग्राम कोरगुड़ा के साफ-सफाई कर अनावश्यक खरपतवार, गाजर घास,झिल्ली, पानी पाउच,पानी बोतल, कागज़ आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। समिति द्वारा पूर्व में लगाए गए फलदार, छायादार,औषधि पौधे की उचित देखभाल की एवं समिति के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख की दिवंगत दादी श्रीमती स्व.देवबती देशमुख की याद में एक पेड़ दादी के नाम भिलाई में एक लक्ष्मी तरु औषधीय पौधा, बालोद ग्राम पंचायत पापरा में एक पौधा का, बालोद ग्राम कोरगुड़ा में एक पौधा का पौधारोपण “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ’ एवं “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” नारे के साथ सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस जागरूकता अभियान के बारे में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि मैं इस समाचार के माध्यम से आम जनता से यही अपील करता हूं कि आप सब हमारे इस मुहिम से जागरूक होकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अपने क्षेत्र में कार्य करें या हो सके तो स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम से जुड़कर गांव,शहर, महानगर, जिला, संभाग, राज्य,देश में कहीं भी यह जागरूकता अभियान कर सकते हैं।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति हर संभव आपके साथ रहेगी।

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल ने आम जनता से समिति की टीम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता एवं पौधारोपण जागरूकता अभियान से जागरूक होकर इस कार्य को अपने अपने क्षेत्र में करके हमारे इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। पापरा में संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, प्रदेश सचिव आशीष दिल्लीवार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, दुर्ग जिला अध्यक्ष तोरन लाल देशमुख, सागर देशमुख,इंद्रजीत देशमुख,तरुणा देशमुख,टीनल हरदेल, डॉ हामेश्वर देशमुख,संतोष देशमुख,पुरानिक देशमुख,भोज कुमार देशमुख,खेमेश देशमुख,हर्ष देशमुख,संजू देशमुख, मिथलेश देशमुख,दुर्गेश्वरी देशमुख और कोरगुड़ा में तरुणा देशमुख, डॉ हामेश्वर देशमुख, संतोष देशमुख, राजेन्द्र कुमार आर्दे,खुमेंद्र देशमुख,करन सिंह देशमुख, घनाराम देशमुख राज्यपाल सम्मानित,रमेसर देवांगन,नेहा देशमुख,काजल देशमुख,डिगेश्वरी देशमुख,लक्ष्मी नारायण देशमुख आदि पौधारोपण में शामिल हुए।

प्रकृति से तो हम बहुत कुछ ले चुके पर प्रकृति को हम क्या दे रहे हैं इस पर विचार करें : बिरेंद्र देशमुख

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति के संरक्षक बिरेंद्र देशमुख (संस्थापक मोक्ष धाम फाउंडेशन लिमोरा गुण्डरदेही) ने कहा कि वर्षों से मानव प्रकृति से कुछ ना कुछ लेते आ रहा है. प्रकृति के भरोसे अपना जीवन यापन कर रहा है. आज भी प्रकृति से बहुत कुछ ले रहा है। पर कभी हमने यह सोचा है कि हम ले तो रहे हैं पर प्रकृति को बदले में दे क्या रहे हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए भी हरियाली जरूरी है। इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए अगर जरूरत पड़ने पर हम कहीं एक पेड़ कटवा रहे हैं तो बदले में 10 पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, स्वच्छता सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

You cannot copy content of this page