लाल निवेन्द्र के नपं अध्यक्ष बनने से नगरवासियों सहित जनप्रतिनिधियों में उत्साह
बालोद/ डौंडीलोहारा– बालोद जिले के डौण्डी लोहारा नगर पंचायत की तस्वीर बदलने लगी है। नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद केन्द्र और राज्य के अलावा डौण्डी लोहारा नगर पंचायत में भी लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया। जिसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से डौण्डी लोहारा नगर पंचायत में विकास की गति तेज हो चुकी है। हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को सुनने और सुलझाने की कोशिश करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के कार्यों की चर्चा आज हर जगह होने लगी है।
आठ माह में चार बैठक, नगर के विकास पर चर्चा
डौण्डी लोहारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में तीन बार परिषद की बैठक हो चुकी है। जिसमें चुनाव सम्पन्न होने के बाद पदभार ग्रहण करते ही पहली बैठक 28 अप्रैल रखी गई। उक्त बैठक में नगर की समस्या, समस्याओं को सुलझाने, अतिक्रमण व नगर के विकास के विषय में चर्चा हुई। वहीं दूसरी बैठक 17 जुलाई को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुमार बंजारे नदारद होने के कारण बैठक स्थगित किया गया। वहीं 12 सितंबर को आयोजित नगर पंचायत बैठक के दिन नपं अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के विकास के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम मंत्रियों से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। जिसके चलते बैठक की तिथि में बदलाव किया गया।
विपक्ष द्वारा की जा रही बदनाम करने की साजिश
सोशल मीडिया पर विपक्ष के पार्षदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम पर बैठक में एजेंडा बदलने का आरोप लगाया है। मामले पर अध्यक्ष टेकाम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। लगातार ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से कई कार्य हो रहे है। जिसको देखकर विपक्षी पार्टी को पीड़ा हो रही है। उसके पास कोई ठोस एजेंडा और मुद्दा नहीं होने के कारण उल जलूल आरोप लगा रही है। मामले पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और भाजपा सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। जिसके चलते जनता भाजपा सरकार के कार्यों से प्रभावित हो रही है। इन्हीं कामों को देखकर विपक्ष को रास नहीं आ रहा है और जानबूझकर मेरे नाम से झूठा बयान जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
आठ माह में हुए कई कार्य
इस बार नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा था। ऐसे में नगर पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के प्रयासों से अलग अलग वार्डों में टेंडर के माध्यम से बोर की खुदाई की गई। वहीं दो अन्य बोर को पार्षद निधि से खुदाई की गई। गर्मी में 6 बोर की खुदाई से लोगों पेयजल के लिए काफी राहत मिली और लोगों ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताया।
स्ट्रीट लाईट से चमकने लगी सड़कें
लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बालोद राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर डौण्डी लोहारा नगर में लगे स्ट्रीट लाईट की मरम्मत कराई। जिससे रात के समय में रास्ते पर चलने वाले राहगीरों को काफी सुविधा हुई और स्ट्रीट लाईट की मरम्मत के बाद सड़कें फिर से चमकने लगी।
तालाब गहरीकरण से पानी की समस्या दूर
डौण्डी लोहारा नगर में मौजूद कई ऐसे तालाब जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी। जिसके चलते पानी संग्रहण नहीं हो रहा था। यही वजह है कि लोगों को निस्तारी के लिए समस्या हो रही थी। जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष टेकाम की पहल से महज आठ माह के भीतर डौण्डी लोहारा नगर के शिव मंदिर तालाब और रानीतालाब की साफ सफाई कर तालाब का गहरीकरण किया गया और अब दोनों तालाबों में पर्याप्त मात्रा में पानी होने से लोगों के लिए निस्तारी की समस्या दूर हो गई है। इसके अलावा स्कूल रोड और मुक्तिधाम तक जाने वाली जर्जर सड़क की सफाई कर मुरम डालकर चलने योग्य बनाया गया। नपं अध्यक्ष टेकाम ने बताया कि जल्द दोनों सड़कों के लिए सरकार से राशि की मांग कर नये सिरे निर्माण कार्य किया जायेगा।
सभी विकास कार्यों पर सरकार की सहमति
नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम डौण्डी लोहारा नगर के विकास कार्यों को लेकर लगातार रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही नगर के विकास संबंधित चर्चा भी लगातार उसके द्वारा सरकार से की जा रही है और लिखित मांग पत्र सौंपा जा रहा है। आगामी दिनों में डौण्डी लोहारा नगर के विकास कार्यों के लिए बजट आने के बाद सभी विकास कार्य पांच साल के भीतर किया पूरा कर लिया जाएगा।











