DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवचेतना समाज सेवी संगठन ने जिम्मेदारी के साथ लगाए पौधे

बालोद– नवचेतना समाज सेवी संगठन की संयोजिका श्रीमती पद्मिनी देवेंद्र साहू ने बताया कि बरसात में 300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए कलेक्टर से मिलकर 300 वृक्षों का परमिशन लेकर कलेक्टरेट से 300 पौधे उठाए। ‌इन पौधों में कटहल 30, पीपल 30, कदम्ब 20, गुलमोहर 3 0, चेरी 30, महोगनी 40, सिरसा 30, इमली 10, अर्जुन 30, मौल श्री 30, रामफल 20 शामिल हैं। इन्हीं पौधों को आसपास के क्षेत्रों में लगाया जा रहा है। इस क्रम में ग्राम टेंगना बरपारा में 30 पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय निवासी ललिता पीमन साहू (पूर्व सभापति जिला पंचायत बालोद) को,एवं डिलेश्वरी साहू ,सरस्वती साहू, चांदनी साहू को दिया गया। ग्राम घुमका में भी 30 पौधे लगाए गए। वहां के स्कूली बच्चों को गोद दिया गया, जिसमें तस्लीमा ,लक्ष्मी, साक्षी, जयंत प्रमुख हैं।

ग्राम झलमला में भी 30 पौधे लगाए गए व देख – रेख की जिम्मेदारी स्थानीय निवासी चंद्रशेखर पटेल, भानु प्रताप पटेल और रुपेश पटेल को दिया गया।ग्राम सिवनी में भी 30 पौधे लगाए गए तथा वहां के स्थानीय निवासी संजू अमांदिया , कमलेश्वरी अमांदिया, रिखी अमांदिया अश्लेखा अमांदिया ,घनाराम साहू, सरिता साहू ,गीतू और किरण को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। ग्राम पांडुका में भी 30 पौधे लगाए गए। स्थानीय निवासी कृष्णा साहू, निर्मला साहू, श्रीमती पुष्पा साहू ,भूमित और लक्ष्य को संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम कोपरा में 20 पौधे लगाए गए । स्थानीय निवासी श्री सी. एल. साहू ,श्रीमती खिलिमा देवी ,कुमारी ढीमर को पौधों को गोद दिया गया। ग्राम सुरसाबांधा में भी 30 पौधे लगाए गए। स्थानीय निवासी यादराम साहू ,पुष्पलता साहू हर्षिता,व निखिल को देख – रेख की जिम्मेदारी दी गई। ग्राम खुर्सीपार में भी 30 पौधे लगाए गए। वहां के स्थानीय निवासी दुर्गा जोशी, पुरन प्रसाद जोशी ,विजयलक्ष्मी जोशी को देख – रेख की जिम्मेदारी दी गई। 40 पौधों को तीजपर्व पर बहन, बेटियों को उपहार स्वरूप दिया गया। बचे हुए पौधों को भी अति शीघ्र लगाया जाएगा। नवचेतना समाज सेवी संगठन में श्रीमती पद्मिनी देवेंद्र साहू (संयोजिका) ,रेणुका निषाद( सहसंयोजिका), दुर्गा जोशी (कोषाध्यक्ष), डिलेश्वरी साहू (सचिव), आरती साहू (सहकोषाध्यक्ष), सरिता साहू ,सुशीला गरिया आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page