DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नया सेक्टर अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयप्रकाश यादव बने

बालोद। कांग्रेस द्वारा तरौद सेक्टर के पांचों बूथ ,तरौद , भाटापारा , खेरताडीह, देहान, अमलीडीह बूथ के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस बैठक में एक अध्यक्ष के अलावा तीनों उपाध्यक्ष जिसमें श्री रोमलाल यादव , तीरथ रावते , एवं राकेश साहू , कोषाध्यक्ष श्री राधेलाल राणा , सचिव श्री गोपेन्द्र कौशिक, सह सचिव उमेंद्र निर्मलकर , एवं सोशल मीडिया समन्वयक युवा नेता नवीन यादव को मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त पांचों बूथ के नए अध्यक्ष बनाया गया । जिसमें तरोद बूथ से उदेराम ठाकुर , भाटापारा से गोपेन्द्र कौशिक, खेरथाडीह से राकेश साहू एवं दैहान से तीरथ राम को मनोनीत किया गया । सभी मनोनीत पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत कर पदभार दिया गया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र रामटेके सरपंच ग्राम तरौद ,खोरबाहरा राम देवांगन मनीराम विश्वकर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page