आदेश जारी होने तक जारी रहेगी हड़ताल



बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 वे दिन भी हड़ताल में थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के तहत रायपुर में सभी 33 जिला अध्यक्ष और प्रांतीय टीम की बैठक हुई। जिसमें पूरे प्रदेश से एक साथ निर्णय लिया गया कि जब तक शासन से हमारी मांगो का लिखित आदेश नहीं मिलता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही साथ प्रांतीय टीम ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि हमारी मांगो पर स्वयं संज्ञान लेकर तत्काल नियमितीकरण की कार्यवाही करें ताकि पुनः स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त हो सके।इस पर बालोद जिले के सभी कर्मचारियों ने प्रांत के निर्णय का स्वागत किया और अपनी मांगों के लिए उग्र आंदोलन की आगामी दिनों में किया जाएगा। शनिवार को हड़ताल स्थल पर एक संविदा कर्मचारी की थाली और नियमित कर्मचारियों की थाली का नाटकीय रूपांतरण कर दिखाया गया। जिसमें ये दिखाने का प्रयास किया गया कि एक ही कार्यालय में एक ही पद पर एक जैसा कार्य करने के बाद भी कैसे भेदभाव होता है। संविदा कुप्रथा नीति से कर्मचारियों का,एक नियमित थाली में पूरी रोटी फल और संविदा थाली में आधी रोटी बस और कुछ नहीं।

You cannot copy content of this page