DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मछली के साथ हो रही मखाना की खेती

गुरूर/ धमतरी। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मखाना खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विकासखंड धमतरी अंतर्गत ग्राम राखी में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार मखाना की खेती डॉ. गजेंद्र चंद्राकर प्रमुख कृषि कीट वैज्ञानिक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्याल के मार्गदर्शन में योगेन्द्र चंदेल पीएचडी सब्जी विज्ञान शोधार्थी एवं एकनंद ढीमर पीएचडी शोधार्थी ने राखी मत्स्य पालन समिति के साथ मिलकर मछली सह मखाना की खेती की एक नई पहल का प्रारंभ किया है। जिसका बीज निकलने का कार्य अभी चल रहा है। जहां कृषि अनुविभागी अधिकारी मोनेश साहू एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकार के उपस्थिति में मखाना प्रशिक्षण दिया गया। जिसका प्रशिक्षण लेने ग्राम देमार के शैलपुत्री एवं नई किरण की स्व सहायत समूह की महिलाओं ने मखाना की भूमि चयन से बीज निकलने एवं प्रसंस्करण तक का प्रशिक्षण लिया। यह स्व सहायता समूह कृषि विज्ञान केंद्र धमतरी से मखाना खेती की प्रशिक्षण ले चुके हैं, महिलाओं ने मखाना की खेती अपने क्षेत्र में करने की इच्छा जताई। कृषि अनुविभागीय अधिकारी मोनेश साहू ने मखाना खेती के फायदे बताए। महिला स्वसहायता समूह को मखाना खेती हेतु प्रोत्साहित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान , मखाना एक्सपर्ट संजय नामदेव, शिवप्रसाद, उन्नतशील कृषक उग्रसेन साहू एवं ग्राम के अन्य उन्नतशील कृषक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page