DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमरीकला कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

गुरूर। मदन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता, जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय (छ.ग.) @ 50 विकसित छत्तीसगढ़ @2047 रहा। इसके पश्चात महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सहायता से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना पॉल द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इसके पश्चात जागरूकता रैली अरमरीकला मुख्य मार्ग से होते हुए अरमरीकला बाजार चौक पहुंची। जहां राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और उपरोक्त नाटक के माध्यम से जन-जन को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के पश्चात पुन जागरूकता रैली निर्धारण करते हुए महाविद्यालय वापस आए। उपरोक्त जागरूकता रैली अभियान में 150 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी बने व महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण भी उपरोक्त कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना पॉल, सहायक प्राध्यापक डॉ यशवंत साव, सहायक प्राध्यापक डॉ रामेश्वर प्रसाद ठाकुर, सहायक प्राध्यापक श्री प्रमोद भारती, सहायक प्राध्यापक सुश्री योगिता ठाकुर, डॉ आशीष द्विवेदी,श्री कमलेश्वर साहू, डॉ रूचि ताम्रकार डॉ वंदना ध्रुव, डॉ ममिता साहू, श्रीमती अंजनी पैकरा, सुश्री सुमन कश्यप, श्री मयंक साहू,डॉ रमेश, श्री प्रदीप कुमार साहू, श्रीमती अनुराधा सोनी, श्रीमती छाया रानी साहू, श्री रुद्र प्रताप सोम महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page