DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रास गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन कोलिहामार मैदान में 23 से 30 सितंबर तक

11 से 22 सितंबर तक देंगे गरबा का निशुल्क प्रशिक्षण

गुरूर। कोलिहामार मैदान गुरुर में रास गरबा महोत्सव 2.0 का भव्य कार्यक्रम इस बार 23 से 30 सितंबर तक होने जा रहा है। आयोजन में रास गरबा समिति के युवा तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले साल इस समिति के युवा अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू सहित आशुतोष टंडन, दानेश्वर कौशल साहू, रविकांत देशमुख, चंद्रेश झा, लव सेन आदि ने मिलकर इस रास गरबा महोत्सव का भव्य शुरुआत किया था। पिछले साल की अपार सफलता से सभी वर्ग काफी उत्साहित है और इस बार काफी बेसब्री से इस आयोजन का इंतजार है। बड़े शहरों की तर्ज पर इस बार भी रास गरबा महोत्सव में सभी वर्ग के लोग सहभागी बनेंगे। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न लोगों द्वारा अलग-अलग पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

गरबा का देंगे निशुल्क प्रशिक्षण

रास गरबा होस्ट करने वाली एंकर भावना ने बताया लोगों को फ्री गरबा क्लासेस में गरबा भी सिखाया जाएगा। जो कि गुरु नानक हॉल दानीटोला में 11 से 22 सितंबर तक होगा। इच्छुक व्यक्ति दोपहर 3 से 5 और शाम को 5 से 7 बजे के कोई भी बैच में आकर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

You cannot copy content of this page