बालोद। तनुजा बंजारे को उत्कृष्ट प्रधान पाठक का सम्मान दिया गया है। शिक्षा संभाग दुर्ग के द्वारा BIT कॉलेज दुर्ग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में बालोद जिले के विकास खंड डौंडी से शा. प्राथमिक कन्या आश्रम शाला डौंडी में पदस्थ श्रीमती तनुजा बंजारे को उत्कृष्ट प्रधान पाठक के सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें नारियल,शाल, श्रीफल, प्रमाण पत्र एवम् सील्ड भेंट किया गया।
