फोटो स्टोरी : मुर्रा-चना और चाय के साथ पुराने दिनों की यादें हुई ताजा



बालोद/ रायपुर- सीएम विष्णु देव साय ने कहा.. चना-मुर्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं से गहरा नाता है। संगठन के कार्यों की व्यस्तता हो या फिर जनसंपर्क के दौरान किसी गांव-खेड़े में दोपहर की भूख का समय, हम कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का सबसे सच्चा साथी यही चना-मुर्रा रहा है। शुक्रवार को रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जीएसटी रिफॉर्म पर आयोजित प्रेस-वार्ता के बाद, मुर्रा-चना और चाय के साथ पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी , सांसद श्री संतोष पांडे , प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय , बालोद से पहुंचे प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग , प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज , प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी , छ.ग. राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उज्ज्वल दीपक सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page