DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा की यशस्वी शर्मा पहुंची वाद विवाद प्रतियोगिता में संभाग स्तर तक

डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा़ की छात्रा कुमारी यशस्वी शर्मा ने वाद विवाद प्रतियोगिता में संभाग स्तर तक पहुंचकर विद्यालय ,परिवार व समाज का नाम रोशन की। ज्ञात हो कि यशस्वी प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है तथा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही है। उन्होंने डॉक्टर बी.एल .साहसी (व्याख्याता) के निर्देशन में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा टॉपिक पर विपक्ष की भूमिका निभाकर संभाग में अपनी टीम के साथ पांचवा रैंक प्राप्त की और इसके लिए उनकी टीम को ₹3000 की संतावना पुरस्कार भी प्रदत्त किया गया। उनकी सफलता के लिए अजय मुखर्जी (प्राचार्य),वाय. एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता), डॉक्टर साहसी (व्याख्याता), सी. जी पटेल (व्याख्याता )जे.पी. बांधव (व्याख्याता ),हेमेंद्र साहू (व्याख्याता ),घनश्याम पटेल (व्याख्याता) त्रिजला ठाकुर मैडम ,मुक्ति मैडम, ललित देवहारी कलर्क , श्रवण यादव कलर्क , खगेश ठाकुर कलर्क कुशल देवदास, हेम शर्मा (बड़े पापा), पिंटू भैया, गुलाब बाई शर्मा (दादी), उनकी मम्मी तथा बड़े मम्मी, निर्भय भंडारी (शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष )राजाराम ताराम (विद्यालय विधायक प्रतिनिधि )वीरेंद्र कुल्हार्य, (सदस्य ),हेमलता विश्वकर्मा सरपंच किल्ले कोड़ा, चंद्रशेखर तारम (उपसरपंच) ,इंद्रजीत सिन्हा, छन्नू भंडारी, अधन सिन्हा,अशोक सिन्हा, उत्तरा बाई ,रामेश्वरी देवी, ललिता गांवरे( पूर्व सरपंच), मंगल सिंह गांवरे, दीपक भुआर्य, गैंद लाल ताराम आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page