अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता थे। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा एक आदर्श स्वयंसेवक बनने को प्रेरित बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार टंडन वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुमार सुदर्शन साहू शुभम देशमुख और अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।
राष्ट्रीय सेवा योजना का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
