सड़क सुरक्षा पर हुआ आत्मानंद स्कूल बालोद में कार्यक्रम



बालोद-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम बालोद में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर माउंट एवरेस्ट और वर्ल्ड टूर बाय आन फुट जर्नी के सदस्य अवध बिहारी लाल ,जितेंद्र, प्रताप, महेंद्र प्रताप ,गोविंदनंद उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों की सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर प्रस्तुति की सराहना की। वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों को विशेष कर सतर्क रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम छात्रों अनीशा रात्रे, कृतिका, सोनिया, चारु, मुस्कान, बबली ध्रुव, कशिश ,आदर्श ,ताम्रध्वज, लक्ष्य सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से यातायात नियमों का सिग्नल दुर्घटना होने पर वाहन चालकों के दायित्व ओवरटेकिंग, स्टंट करते हुए स्पीड, प्रेशर हॉर्न ,ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं के कारण जैसे मोबाइल फोन का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, लाल बत्ती पार करना, हेलमेट न पहनना को एक्ट और वाद संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया। सड़क दुर्घटना के पीड़ित व्यक्ति की सहायता कर अच्छा समारिटन द्वारा गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे नेक व्यक्ति जिसने दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया है या पीड़ित को अस्पताल ले गया है तो पुलिस या अस्पताल द्वारा आगे की आवश्यकता के लिए उन्हें मजबूर कर कार्यवाही नहीं की जाएगी। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने बताया कि सुरक्षित सड़क व्यवहार विकसित करने के लिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकें। सड़क दुर्घटनाओं पर जागरूकता हमें अधिक जिम्मेदार नागरिक बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page