DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय में पुस्तक मेला/पुस्तक वाचन कार्यक्रम आयोजित

बालोद- भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में दिनांक 11-09-2025 गुरुवार को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में पुस्तक मेला/पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसके अंतर्गत चतुर्थ चरण में पुस्तक मेला/पुस्तक वाचन कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे ने इस कार्यक्रम के महत्व एवं रूपरेखा से सबको परिचित कराए।

तत्पश्चात कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने पुस्तक वाचन या पुस्तक पठन के महत्व को बताते हुए कहा कि पुस्तक एक सच्चे मित्र के समान होता है, इसलिए सबको नियमिति रूप से पुस्तक पढ़ना चाहिए। पुस्तक पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि होती है तथा इससे जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। इसके बाद छात्राओं के द्वारा सभागार में रखी विविध विषयों के पुस्तकों में से चयन कर उसका वाचन करते गए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रो. संतोष कुमार राना ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो. तरूण कुमार, डॉ. दीपाली. श्री विनोद कुमार साहू,डॉ.श्रेष्ठा शुक्ला, सुश्री जिज्ञासा पटेल, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्री सोमन लाल तारम,श्री यशवन्त देशमुख, श्री धरमू राम राउत, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page