DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक अभिनव पहल: स्कूली बच्चों के साथ मनाया बेटी का जन्मदिन, शिक्षिका ने दिए 64 बच्चों को जूता- मोजा

गुरूर। श्रीमती गायत्री लहरे सहायक प्राध्यापक शासकीय बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव कॉलेज धमतरी ने अपनी बेटी कुमारी सोवमिका लहरे का जन्मदिन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेरपार में मनाया। इस दौरान बच्चों को स्कूल शूज व मोजा देकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। ज्ञात हो की श्रीमती गायत्री लहरे ने शिक्षक श्री अजय वर्मा से चर्चा की थी कि अपनी बच्ची के जन्मदिन पर स्कूल में बच्चों को कुछ प्रदान करना चाह रही हूं क्योंकि अधिकांश बच्चे बिना जूता मोजा के स्कूल आते हैं इसलिए जूता दिया जाना अच्छा रहेगा और श्रीमती गायत्री लहरे ने इसे सहर्ष स्वीकार कर 64 बच्चों को जूता मोजा प्रदान किया। साथ ही बच्चों को अपने अनुभव के बारे में चर्चा करते हुए बच्चों को सतत पढ़ाई करने कड़ी मेहनत और संघर्षशील होते हुए लक्ष्य को कैसे प्राप्त करना है उसके टिप्स दिए । इस नेक कार्य के लिए संस्था प्रमुख श्री हेमंत कुमार भोजवानी सर, श्री वेद प्रकाश बघेल सर, श्री अजय वर्मा सर, श्री डोमार साहू सर, श्रीमती चमेली साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, श्रीमती लिंनेश्वरी साहू मैडम , श्री रामकुमार साहू सर ,श्री जीवन गर्ग सर, ने खुशी जाहिर करते हुए बच्ची की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रीमती गायत्री लहरे सहायक प्राध्यापक को मोमेंटो एवं शाल देकर सम्मानित किया एवं आभार व्यक्त किए।

You cannot copy content of this page