DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खोरदो में शुरू हुआ तीन दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम खोरदो में तीन दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुरुर के अध्यक्ष सुनीता संजय साहू थी। इसके अलावा अन्य अतिथियों में वन विभाग के सभापति हेमंत साहू, अकलवारा के सरपंच उत्तरा प्रकाश मरकाम, जनपद सदस्य लता लक्ष्मीकांत साहू, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग सभापति संध्या अजेंद्र साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज कंवर के अध्यक्ष दुष्यंत साहू, परसुली के सरपंच विद्याधर ठाकुर, खुदनी के सरपंच विशाल दीवान, सरबदा के सरपंच प्रीत राम साहू, कैलाश यादव, रुद्र नारायण साहू, देवल सिंह साहू, सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह समापन समारोह 14 सितंबर के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मोहन मंडावी होंगे। अध्यक्षता जन सेवक संजारी बालोद राकेश यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,नगर पंचायत गुण्डरदेही अध्यक्ष प्रमोद जैन, सभापति जिला पंचायत बालोद चंद्रिका गंजीर, नगर पंचायत गुण्डरदेही उपाध्यक्ष विजय सोनकर, जनपद सदस्य संध्या साहू, अकलवारा सरपंच उत्तरा प्रकाश मरकाम होंगे।

You cannot copy content of this page