DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वादों की निकली बारात, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन के साथ बादाम

मिला छग सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ का समर्थन

बालोद- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल का 26वा दिन था। एनएचएम संविदा हड़ताली कर्मचारियों को सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ का समर्थन मिला। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ ने भौतिक समर्थन देने एक दिन के लिए बस स्टैंड बालोद में हड़ताल में शामिल हुआ। उनका कहना था कि कर्मचारियों की जायज मांग अभी तक पूर्ण होना जाना था, परंतु शासन की बेरूख़ी का आलम देख कर हम भी इनका समर्थन देने को मजबूर हो गए हैं। करोना वॉरियर को इस तरह मजबूरी में ही हड़ताल करना पड़ रहा है हम समझ सकते है। मोदी की गारंटी में 100 दिन में कर्मचारियों की मांग पूरी करने का वादा किया था । इनके द्वारा शासन को हर स्तर पे ज्ञापन दिया वो भी 20 माह में 160 से अधिक बार फिर भी कोई पहल नहीं हुआ।

तब जाके हड़ताल को NHM कर्मचारी संघ ने किया। उसके बाद भी शासन के द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है। और दमनकारी नीति से कर्मचारियों को दबाया जा रहा है और शोषण किया जा रहा है। इन सब को देखते हुए सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ को समर्थन दे रहा है। साथ ही रायपुर में जिला अध्यक्षों की बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि हड़ताल लिखित आदेश तक जारी रहेगा तथा कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री मांगो पर सकारात्मक निर्णय लेकर मोदी की गारंटी पूरी करे। इधर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ और छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने मिलकर बाइक रैली के माध्यम से वादों की बारात की रैली बालोद बस स्टैंड से संयुक्त जिला कार्यालय सिवनी बालोद तक निकाली। राज्य शासन तथा जिले के सभी विधायकों के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सहित बादाम भेंट किया गया।सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने बताया कि सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ अंतर्गत जिला पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, जनपद गुरुर, जनपद बालोद, जनपद डौंडी, जनपद डौंडी लोहारा, रोजगार सहायक, मनरेगा सहित समस्त विभाग के संविदा कर्मचारी एकदिवसीय हड़ताल कर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ को समर्थन दिये। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य विकाश कुमार,हेमंत ,सरिता , डॉ इंद्र चंद्राकर,गार्गी,जयश्री नाग,युवराज सिन्हा , झरना, जीतेश्वरी, डॉ दुष्यंत निर्मलकर, डॉ नितुनारायण, प्रशांत ठाकुर,ख़ेमलता,अनूप देशपांडे, आरती सिन्हा,डॉ मनीषा देवांगन, नंदनी ,टिकेश्वर, जयप्रकाश देशमुख,राहुल, पोषण, सुनील साहू,दुष्यंत सोनबोइर, प्रेम,नीलम सोनवानी, ईश्वर , सुनील महतो, प्रवीण नायक,योगेश साहू,मनीषा ठाकुर, डॉ यशवंत वर्मा,लोकेश धुर्वे, दिनेश,रितेश साहू, डॉ वीणा , डॉ श्रद्धा,विनोद,देवाानंद रात्रें,जीतेश्वरी साहू, चंद्रिका,किशोर, हेमंत साहू, छबीली,रविकांत,ईश्वर दास सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ से शामिल कर्मचारियों में प्रवीण ठाकुर,रीता साहू जिला पंचायत, अश्लेखा देवांगन,गजानंद साहू महिला बाल विकाश, विजय राजपूत,निधि यादव डी पी आर सी, चंद्रशेखर सिन्हा आवास, योगेश देवांगन गुरुर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page