DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमरीकला कॉलेज में हुआ पुस्तक मेला का आयोजन

गुरूर- मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पुस्तक मेला* का आयोजन किया गया। यह पुस्तक मेला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना पॉल के करकमलों से रिबन कटवाकर प्रारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में 56 छात्र छात्राएं शामिल हुए। पुस्तक मेला में ग्रंथालय प्रभारी श्रीमती छायारानी साहू एवं सह प्रभारी रूद्र प्रताप सोम ने छात्र छात्राओं को ग्रंथालय में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के पुस्तकों की जानकारी दिये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना पॉल, सहायक प्राध्यापक डॉ यशवंत साव, सहायक प्राध्यापक डॉ रामेश्वर प्रसाद ठाकुर, सहायक प्राध्यापक श्री प्रमोद भारती, सहायक प्राध्यापक सुश्री योगिता ठाकुर, डॉ आशीष द्विवेदी, श्री कमलेश्वर साहू,डॉ रुचि ताम्रकार, डॉ वंदना ध्रुव, श्रीमती अंजनी पैकरा,सुश्री सुमन कश्यप, श्रीमती ममीता साहू, डॉ रमेश, श्री प्रदीप कुमार साहू, श्रीमती अनुराधा सोनी, महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं  उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page