DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मानंद उत्कृट विद्यालय रानाखुज्जी में दी गई प्राथमिक उपचार की जानकारी

डौंडीलोहारा।बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृट विद्यालय रानाखुज्जी में प्राथमिक उपचार के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानाखुज्जी के स्वास्थ्य अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार गजबेर के द्वारा विशेष जानकारी देते हुए चोट लगने पर डेटाल से साफ़ कर ,साफ़ रुई पर मलहम लगाकर पट्टी बांधने की प्रक्रिया बताई गई, यदि कोई बेहोश हो जाय इस स्थिति में उसके मुंह या नॉक में किसी भी तरह से पानी या भोज्य पदार्थ ना डालें इससे उनकी श्वास नहीं बंद हो सकती है और इस सामान्य स्थिति से गम्भीर स्थिति में पहुंच सकती है। बेहोश की स्थिति में मरीज़ को हवादार स्थान पर सीधा लेटा कर पैर को थोड़ा सामान्य से ऊपर रखना चाहिए और थोड़ा देर उनके होस में आने का इंतजार करना चाहिए यदि होस में ना आय तो बिना कुछ देरी किए स्वास्थ्य विभाग के 108 नम्बर पर डायल कर शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा देना चाहिए, साथ ही यदि किसी व्यक्ति को सर्प आदि जीव जंतु काट दिया हो तो वैद्यराज या झाड़ फुक के चक्कर में ना रहकर सीधा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा देना चाहिए ऐसा करने से मरीज़ को नई जिन्दगी मिल सकती हैं इसके अलावा प्रतिदिन सुबह उठने मुंह धोने जैसे दैनिक क्रिया करने, नहाने, साफ़ कपड़े पहनने, साबुन से हाथ धोने ,स्वच्छ और साफ़ पौष्टिक आहार में दाल और आयरन युक्त भोजन करने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई इस अवसर पर संस्था प्रमुख के पी टंडन रेडक्रास प्रभारी मनोज कुमार रॉकी समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page