DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा़ स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस

डौंडीलोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा़ के सभागार में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय मुखर्जी (प्राचार्य) थे अध्यक्षता वाय. एस.मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल पुरुष्कत डॉक्टर बी .एल. साहसी (व्याख्याता), विशेष अतिथि के रूप में हेमेंद्र साहू (व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता), श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, श्रीमती मुक्ति मैडम ,श्रवण यादव कलर्क आदि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के प्रतिमा का पूजन अर्चना के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर कुमारी चांदनी व दामिनी के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।छात्र-छात्राओं की ओर से प्राचार्य तथा समस्त गुरुजनों को नारियल (श्रीफल) ,पेन तथा डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कु.यशस्वी शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए मुखर्जी सर ने कहा कि- मेरे प्रिय विद्यार्थियों द्वारा विगत वर्षों की भांति अनुशासन बनाये रखते हुए, शिक्षकों का सम्मान किये, इसके लिए मैं आप सबको दिल से धन्यवाद देता हूं ,और आगे भी इस परंपरा को कायम रखेंगे ऐसा मैं आशा और विश्वास करता हूं। डॉक्टर साहसी ने कहा कि- गुरु शिष्य के परंपरा का निर्वहन करते हुए आप सबने अपनी महती भूमिका- भाषण ,गीत कविता के माध्यम से दिए इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद और मेरी शुभकामनाएं आप सबको। घनश्याम पटेल (व्याख्याता )ने कहा कि- शिक्षक तीन शब्दों से बना है जिसमें शिखर, क्षमा, तथा कमजोरी को दूर करने आदि का उल्लेख करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गुरु की महिमा बताए तथा समस्तछात्र-छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।

श्रीमती ठाकुर मैडम ने उपस्थित छात्र छात्राओं को अनुशासित रहते हुए सभी गतिविधियों को संचालित करने की सलाह दी ,मुक्ति मेडम ने कहा कि- गुरु ही एक ऐसा व्यक्ति होता है जो शिष्य को मंजिल तक ले जाने का रास्ता बताता है, अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान मरकाम सर ने कहा कि -आप लोगों के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से शिक्षक दिवस का आयोजन कर ,गुरुओं का सम्मान किया तथा अनुशासन बनाए रखा इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ।इस अवसर पर बहुत सारे छात्र-छात्राओं ने अपना विचार रखा जिन में यशस्वी शर्मा कक्षा 12वीं ,कुमारी पूजा 12वीं ,कु. मीनाक्षी 12वीं, कु.वनिता 10वी,कु. डिलेश्वरी 12वीं,कु. भारती 10वीं ,कु. तनु 9वीं ,कु. कुनीता 12वीं, कु. गरिमा 11वीं,कु. कशिश 11वीं,कु.निहारिका 9वीं आदि।अंत में आभार प्रदर्शन श्रवण यादव ने किया और गुरुओं की महिमा बताई। इस दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page