DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय विदाई व सम्मान समारोह संपन्न

बालोद। संकुल केंद्र कसहीकला विकासखंड- डौंडी लोहारा में संकुल स्तरीय विदाई व सम्मान समारोह हुआ। सेवानिवृत प्रधान पाठक प्रमोद कुमार वाजपेयी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अ नवागांव शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं युक्तियुक्तकरण तहत नवागंतुक शिक्षक हिलेख कुमार साहू शासकीय प्राथमिक शाला डेगरापार को पेन डायरी भेंट करके सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक प्रमोद कुमार बाजपेयी एवं अध्यक्षता संकुल प्राचार्य दारा सिंह गायकवाड ने की। विशिष्ट अतिथि हेमलाल देवांगन व्याख्याता तथा सम्मानित नवागंतुक शिक्षक थे। इस कार्यक्रम में क्रमशः दारा सिंह गायकवाड, हेमलाल देवांगन, चेमनलाल साहू, श्रीमती जागेश्वरी वैका के द्वारा अपने विचार व्यक्त किया गया। सेवानिवृत प्रधान पाठक एवं सम्मानित शिक्षक के द्वारा भी अपनी शिक्षा की जीवन के अनुभव साझा किया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल के शिक्षक देवेंद्र कुमार यादव, देवेश कुमार देवांगन, भूपेंद्र कुमार कैमर, योगेश कुमार, भगवत प्रसाद साहू, मोहन प्रसाद, इरशाद मोहम्मद, जितेंद्र कुमार कुर्रे, रोहित कुमार ठाकुर, उत्तरा पटेल, पैनगंगा देशमुख, राजकुमारी केसरिया, मुक्ता देवांगन, तरुण पिसदा, साक्षी मिश्रा उपस्थित थे। संकुल के सभी शाला शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक कार्तिक राम रात्रे व आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य ने किया।

You cannot copy content of this page