DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणेश विसर्जन पर भजन संध्या का हुआ आयोजन

बालोद- प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गणेशोत्सव प्रतिमा विसर्जन झांकी कार्यक्रम मंगलवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री रामकुमार जमनादेवी यादव फाउंडेशन सस्था के प्रमुख राकेश यादव द्वारा श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकियों को प्रोत्साहित करने तहसील कार्यालय के समीप भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सभी प्रतिमाओं के समिति प्रमुखों को प्रोत्साहित करते हुए नगद 3100/ राशि,शील्ड व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनसेवक संजारी बालोद राकेश यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, सौरभ लूनिया, पार्षद गिरजेश गुप्ता, धीरज उपाध्याय प्रीति देशमुख, स्वेता राजपूत, नीशा योगी, जितेन्द्र सोनी, राजसोनी, अभिन्न यादव, विनय सोनी जयकरण परिहार, तरूण बड़तिया, छोटेलाल चन्द्रकार , सुनील यादव आदि कार्यक्रम को सफल बनाने उपस्थित थे। साथ ही श्रद्धालुओं को पोहा  वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page