DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के खोमन साहू बने जिलाध्यक्ष

बालोद-छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा जिला इकाई बालोद के पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है ।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने, भाषा, संस्कृति और स्थानीय रोजगार की लड़ाई लगातार लड़ रही है। इसी बीच जिला इकाई छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला बालोद की जिला पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र घोषणा किए है। जिसमें खोमन साहू जिलाध्यक्ष, दानी साहू जिला उपाध्यक्ष , जितेंद्र कुमार जिला महामंत्री ,कामता प्रसाद जिला सचिव, नरेंद्र कुमार जिला संगठन मंत्री तथा इमेश कुमार को जिला आईटी सेल के पद पर नियुक्ति दिए है। प्रदेश कार्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर सभी पदाधिकारियों को बधाईयां प्रेषित किए है।

You cannot copy content of this page