DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बॉक्सिंग खेलने हेतु अनुमति और सहयोग की मांग

गुरुर- गुरुर ब्लॉक के मूलतः दुबचेरा के रहने वाले खिलाड़ी डेविस साहू ने विधायक संगीता सिन्हा को आवेदन देते हुए छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेलने हेतु अनुमति एवं सहयोग के लिए मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुझे खेलों में विशेष रूचि है और मेरा विशेष लगाव बॉक्सिंग खेल से है। मैं भोसला मिलिट्री स्कूल नागपुर महाराष्ट्र से चयनित होकर राज्य स्तर शालेय बॉक्सिंग क्रीडा स्पर्धा में सन 2024-25 में खेला हूं। मेरा सपना है कि मैं बॉक्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाऊं और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करूं। इसलिए मुझे छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेलने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने की मांग उन्होंने की है। ताकि वे और अधिक से अधिक मेहनत कर सके और क्षेत्र और राज्य को खेलों में गौरवान्वित कर सके।

You cannot copy content of this page