
बालोद– देवरी ब्लॉक के ग्राम जेवरतला (रोड) में नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 कार्यक्रम में गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सर्वप्रथम प्रश्न करना आना चाहिए और प्रश्न करने के साथ-साथ उसका सही तरीके से उत्तर सुनने का भी प्रयास करना चाहिए। हर बच्चे के अंदर एक विशेष खूबी होती है प्रत्येक बच्चे को अपनी खूबी को पहचान कर उसे उभारने की आवश्यकता होगी , हर बच्चा जिज्ञासु होना चाहिए, प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के अनुशासन के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और खेल में भी आगे बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए। विधायक ने कहा शिक्षक हमारे जीवन का मार्गदर्शक होते हैं और हमें उनका आदर हमेशा करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोरी साहू , रमेश सोनवानी, सुनील गोलछा , कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, भूपेश नायक जनपद सदस्य, चंद्रहास चापिरा सरपंच, संजू चौधरी महामंत्री, ललित हिरवानी, सागर साहू, योगेश्वरी साहू सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।










