DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा महाविद्यालय में ब्लूम टैक्सोनॉमी पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा बालोद में प्राध्यापकों के लिए ब्लूम टैक्सोनॉमी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में शास. विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग, भौतिकशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कुसुमांजलि देशमुख उपस्थित रही। कार्यशाला का उद्देश्य प्राध्यापकों को ब्लूम टैक्सोनॉमी, शिक्षा में इसके महत्व और शिक्षण डिजाइन एवं मूल्यांकन रणनीतियों में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचय कराना था।
कार्यशाला का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता के उद्बोधन से हुआ। डॉ. कुसुमांजलि देशमुख ने ब्लूम के वर्गीकरण के अवलोकन के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें इसके स्तरों – स्मरण, समझ, अनुप्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन और शैक्षिक नियोजन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यशाला प्राध्यापकों के लिए एक मूल्यवान और ज्ञानवर्धक अनुभव रही, जिसने उन्हें अपनी शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और रणनीतियाँ प्रदान कीं । कार्यशाला के अंत में ब्लूम टैक्सोनॉमी से संबंधित प्राध्यापकों के प्रश्नों का समाधान किया गया l कार्यशाला का संचालन डॉ. दीपिका भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा किया गया l कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page