DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ई रिक्शा पलटा, आत्मानंद स्कूल के चार बच्चियों को आई चोटें

बालोद। गुरुवार को सुबह 9:45 बजे बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग पर गंजपारा में शराब दुकान के सामने सड़क हादसे में आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली चार बच्चियां घायल हो गई। सभी बच्चियां एक ई रिक्शा में सवार होकर स्कूल के लिए आ रही थी। तभी शराब दुकान के सामने एक मोपेड सवार चालक द्वारा तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन शराब दुकान के अंदर डालने की कोशिश की। इस बीच अचानक ब्रेक लगाने पर ई रिक्शा घटना स्थल पर पलट गया। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल चारों छात्राओं और चालक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में मटिया बी की दीक्षा सिन्हा कक्षा दूसरी, दोषिता सिन्हा कक्षा चौथी दोनों सगी बहनें, साथ ही झलमला निवासी भूमिका साहू कक्षा ग्यारहवीं और तारिणी साहू कक्षा दसवीं शामिल है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल के शिक्षक भी बच्चियों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। वही मोपेड सवार घटना स्थल से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसकी मोपेड जप्त कर ली है। बता दे की गंजपारा में शराब दुकान के पास अक्सर यातायात व्यवस्था बाधित रहती है। शराब लेने वाले लोगों के कारण सड़क तक गाड़ियां खड़ी रहती है तो तेज रफ्तार में गाड़ियां यहां से निकलती और घुसती रहती है। जिससे हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है सभी बच्चियां आमापारा के आत्मानंद स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। ई रिक्शा का चालक जमरूवा निवासी फिरोज कुमार साहू बच्चों को बैठा स्कूल ले जा रहा था और यह हादसा हो गया। घटना के तत्काल बाद बच्चियों को महिंद्रा शोरूम में बैठाकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें फिर जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार मोपेड सवार व्यक्ति शराब लेने की जल्दबाजी में गलत साइड में आकर गाड़ी अंदर घुसा दिया और जिसके कारण ब्रेक लगाते ही ई रिक्शा पलट गया।

You cannot copy content of this page