DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जापानी कपड़ा कंपनी में जोड़ने का लालच दिखाकर महिला से हुई 2 लाख 20 हजार की ठगी

बालोद। पुलिस की जागरूकता अभियान के बावजूद साइबर ठगी का लोग आज भी शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भिलई में सामने आया है। जहां की निवासी लोकेश्वरी साहू को अज्ञात आरोपियों ने टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए झांसा देकर यूनिक्लो नामक फर्जी ऑनलाइन कंपनी से जोड़ने का लालच देकर 2 लाख 20 हजार 716 रुपए की ठग कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को महिला को टेलीग्राम पर मैसेज मिला कि यूनिक्लो कपड़े और सामान के साथ काम करने वाली कंपनी है. इसमें जुड़कर 10-15 मिनट काम करने पर अच्छा पैसा कमा सकती हैं. महिला ने शुरुआत में इनकार किया, लेकिन लगातार व्हाट्सएप पर मैसेज, वीडियो और वॉइस कॉल आने लगे. आखिरकार वह झांसे में आ गईं और फैशन-यूनिक्लो डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर लॉगिन कर लिया. महिला से 5 दिन के भीतर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर रुपए जमा कराए गए. 2 सितंबर को बलविंदर नाम की आईडी पर 10,000 रुपए, 3 सितंबर को पृथ्वीराज के नाम 10,000 रुपए और सौरभ गाथे के नाम 23,538 रुपए, 4 सितंबर को शाहिद आफरीदी के नाम 20,000 रुपए और विशाल सिंह के नाम 74,666 रुपए, वहीं 5 सितंबर को कमलेश प्रजापत के नाम 82,512 रुपए डलवाए गए. इस तरह कुल मिलाकर महिला से 2,20,716 रुपए ठग लिए गए.महिला के अनुसार, ठग लगातार मैसेज भेजते रहे कि बोनस और बैलेंस पूरा करने के लिए और पैसे डालने होंगे. उन्होंने पहले 40,000 रुपए और फिर 82,500 रुपए जमा करने की मांग की. महिला ने जब इनकार किया तो परिवार को पूरी बात बताई और बाद में अर्जुंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

क्या है फैशन यूनिक्लो?

दरअसल में असली फैशन-यूनिक्लो एक जापानी परिधान ब्रांड है जो उच्च गुणवत्ता वाले कैज़ुअल कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। यह ब्रांड फास्ट रिटेलिंग ग्रुप का हिस्सा है और अपने “SPA” (प्राइवेट लेबल परिधानों का विशेष स्टोर रिटेलर) मॉडल के माध्यम से डिज़ाइन से लेकर बिक्री तक पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। यूनिक्लो अपनी सादगी, कार्यक्षमता, और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करता है, और हीटटेक और विभिन्न कलाकारों के सहयोग से बने उत्पादों के लिए भी प्रसिद्ध है। लेकिन अज्ञात साइबर ठग ने इस बड़े क्लॉथ ब्रांड का फर्जी वेबसाइट बनाया और महिला से ठगी कर ली।

You cannot copy content of this page