DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने निकाली सवाल रैली, बीजेपी से पूछा: आपने बनाया है तो सवारेंगे कब?

बालोद- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने बस स्टैंड बालोद से घड़ी चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय तब बाइक से रैली निकाली और जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख को अपनी मांगों का ज्ञापन फिर से दिया और पूछा कि आपने बनाया है तो संवारेंगे कब? जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने बस स्टैंड बालोद में कर्मचारियों के मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री को कर्मचारी के मांग के संबंध में समर्थन पत्र लिखा। जिला बालोद के साथ ही 10 सितंबर 2025 को पूरे प्रदेश भर में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया और पूछा गया कि आपने बनाया है तो सवारेंगे कब?

You cannot copy content of this page