DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय में क्विज,भाषण ,समूह परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बालोद– कन्या महाविद्यालय में बुधवार को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत तृतीय चरण में क्विज / भाषण/समूह परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। महाविद्यालय के प्रो. तरूण कुमार द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं ने सक्रियता से भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता को दो भागों में विभक्त किया गया एवं क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, वित्तीय, छत्तीसगढ़ी मुहावरे, व्यंजन, आभूषण, जनउला, तिहार एवं राजकीय प्रतीक चिन्ह से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका, वैशाली (बी.ए. प्रथम सेम.) एवं लक्ष्मी (बी.एस.सी. – तृतीय सेम) के टीम ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान रश्मि आयुषी देवांगन (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष) एवं गीतांजली (बी.एस.सी. तृतीय सेम.) के टीम ने प्राप्त किया। इसके पश्चात भाषण का आयोजन हुआ। जिसका विषय विकसित छत्तीसगढ @2047 रहा। इस प्रतियोगिता में चांदनी साहू (बी.एस.सी. प्रथम सेम.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रोहिणी चक्रधारी (बी.ए. प्रथम सेम) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात समस्त छात्राओं से विकसित छत्तीसगढ़ @2047 पर समूह परिचर्चा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रो. धीवराज कुमार भोयर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. संतोष कुमार राना, डॉ. दीपाली, श्री विनोद कुमार साहू डॉ श्रेष्ठा शुक्ला, सुश्री जिज्ञासा पटेल, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्री सोमन लाल तारम, श्री यशवन्त देशमुख, श्री धरमू राम राउत, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page