DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया विश्व प्राथमिक सहायता दिवस

बालोद- विश्व प्राथमिक सहायता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज सांकरा में रेडक्रॉस इकाई ज सांकरा में विद्यार्थियों में जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी श्रीमती चित्रा साहू ने दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों की मदद और सी पी आर प्रक्रिया से अवगत कराया । पी सिन्हा पर्यवेक्षक सेक्टर ने स्नेक बाइट पर प्रकाश डाला। ग्राम शिक्षा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपत बघेल ने इस प्रकार के कार्यक्रम की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला कि ऐसे कार्यक्रम लोगो में नैतिकता का बोध कराते है। संस्था प्रमुख एम एल गौतम ने बच्चों को स्वच्छता पर ध्यान देने और लोगों का सहयोग करने को बताया । संस्था के रेडक्रॉस प्रभारी शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता है ।हमे लोगों की मदद करने को हमेशा तत्पर रहना है। कार्यक्रम का संचालन के डी देशमुख व्याख्याता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के घनाराम देशमुख , टी आर ठाकुर, ईश्वर लाल लेंडिया ,सी पी साहू, हेमलाल जोशी अजय शर्मा, विवेक धुर्वे ,अरविंद जैन ,संगीता देशमुख,के असवारी , डी सिंहा, सूर्यकांत साहू,विजय सिन्हा सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे। पीएचसी ज सांकरा के स्टाफ का कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page