DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरूर कॉलेज में हुआ शिक्षकों का सम्मान, नवप्रवेशी छात्रों का हुआ स्वागत

गुरूर- स्व. डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षकों का सम्मान और नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नन्द किशोर शर्मा जनभागीदारी अध्यक्ष थे। विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार साहू नगर पंचायत अध्यक्ष गुरूर, जनभागीदारी सदस्य यादराम साहू, सुभद्रा ईशाप्रकाश साहू, शादिक अली (विधायक प्रतिनिधि), जनार्दन सिन्हा, चौलेश देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. के एल रावटे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैलचित्र की पूजा अर्चना, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। अतिथियों के स्वागत पश्चात प्राचार्य के.एल.रावटे द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के संक्षिप्त प्रतिवेदन में महाविद्यालय की उपलब्धियों और समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया गया। छात्रा कु. दिव्या ने महाविद्यालय की समस्याओं को अतिथियों के सम्मुख रखा। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को गुरु की महत्ता बताते हुए लगन के साथ पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने, सोशल मीडिया से दूरी बनाए रहने, गुरु की आज्ञा का पालन करने और एक योग्य तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अथिति श्री प्रदीप साहू ने छात्र छात्राओं को शुभकामना प्रेषित करते हुए महाविद्यालय की समस्या सड़क चौड़ीकरण, खेल मैदान समतलीकरण, परिसर के लिए लाइट व्यवस्था को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि श्री नन्द किशोर शर्मा ने गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताकर छात्र छात्राओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है आप सभी कड़ी मेहनत करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। सभी अतिथियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों के द्वारा भी महाविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्रों द्वारा नवीन छात्रों का स्वागत किया गया। छात्रों के लिए रोचक और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। बीच बीच में मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षकों को लेखनी और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीए, बीएससी,बीकॉम तीनों संकाय में मिस एवं मिस्टर फ्रेशर का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेंद्र धुर्वे एवं छात्र प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एल हिरवानी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कार्यालय स्टॉफ और छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या, प्रवीण कुमार, द्रोणकुमार, धीरज, रेणुका, दीपिका,अंकिता, नवीन, अलका,आराधना,मोनिका, तामेश्वर,जयप्रकाश, गणेश और समस्त छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page