DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर: बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, हिन्द सेना ने उठाया था मुद्दा

बालोद- पिछले दिनों हमने घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने मामले में कलेक्टर से शिकायत की थी। इस खबर को हमने 31 अगस्त के अंक में प्रकाशित करते हुए मामले को उजागर किया था। जिस पर प्रशासनिक अमले ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है और घरेलू गैस सिलेंडर का होटल में इस्तेमाल कर रहे प्रतिष्ठानों से जब्ती की गई। दुकानदारों के यहां छापा मारकर खाद्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्रध्दा दिल्लीवार एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुधीर खेस्स तथा खाद्य अमलों द्वारा बालोद नगर मे विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बालोद के गणेश पावभाजी सेंटर, नेताजी होटल सदर रोड, नमो टी-स्टॉल, जनता भोजनालय, छत्तीसगढ़ साहू जलेबी समोसा भंडार, देवांगन टी-स्टॉल जवाहर मार्केट बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर कुल 11 नग भरा सिलेण्डर जप्त कर छ.ग. द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 की कडिकाओं के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जिले में आगेे भी घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही जारी रहेगी ।

You cannot copy content of this page