DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोटो स्टोरी: डेढ़ साल से हो रही पानी की बर्बादी, 4 फीट गहरे अंदर सड़क के नीचे बिछी है पाइप, मरम्मत करना भी मुश्किल

बालोद। यह तस्वीर है बालोद ब्लॉक के ग्राम सांकरा (ज) की,जहां पर बस स्टैंड अर्जुंदा मुख्य मार्ग पर ही सड़क के नीचे बिछे पानी के पाइप लाइन में लीकेज है। यह लीकेज अभी से नहीं करीब डेढ़ साल से है। पिछले सरपंच के कार्यकाल के अंतिम दौर में यहां पाइप फटा था, जो आज तक नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइप फटे होने से रोज सुबह शाम जब भी नल चालू किया जाता है यहां से पानी बहता है। साथ ही घर के नलों में भी कुछ देर तक गंदा पानी आता है। इधर सरपंच लता चुरेंद्र ने बताया कि पाइप सड़क के काफी नीचे करीब चार फिट अंदर में है। पीडब्ल्यूडी की सड़क है इसलिए सड़क खोदने के लिए हमने पीडब्ल्यूडी से अनुमति मांग ली है। वहीं पीएचई से भी मिलकर जल्द पाइपलाइन की मरम्मत के लिए प्रयास करेंगे।

You cannot copy content of this page